इंडस्ट्री चैंबर में बने पंजाब के पहले सुविधा केंद्र का उद्घाटन

संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चैंबर की ओर से विशेष समारोह का आयोजन चेयरमैन डा. एआर शर्मा जिला अध्यक्ष संजीव चोपड़ा व वाइस चेयरमैन घनश्याम कांसल के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 07:09 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 07:09 AM (IST)
इंडस्ट्री चैंबर में बने पंजाब के पहले सुविधा केंद्र का उद्घाटन
इंडस्ट्री चैंबर में बने पंजाब के पहले सुविधा केंद्र का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, संगरूर

संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चैंबर की ओर से विशेष समारोह का आयोजन चेयरमैन डा. एआर शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव चोपड़ा व वाइस चेयरमैन घनश्याम कांसल के नेतृत्व में किया गया। चैंबर में बनाए गए नए सुविधा केंद्र का उद्घाटन विधायक नरिदर कौर भराज व एसईई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंजीनियर अशोक शर्मा ने किया। इसके अलावा डा. डिपल कालड़ा ने उद्योगपतियों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन इंजीनियर राजीव गुप्ता ने नई गाइडलाइन के संदर्भ में जानकारी दी।

विधायक भराज ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने देगी। इंडस्ट्री को बढ़ावा देने से पंजाब का विकास हो सकेगा। बेरो•ागारी पर लगाम कसी जा सकेगी। एसईई शर्मा ने कहा कि चैंबर में सुविधा केंद्र स्थापित होने से उद्योगपतियों को भारी लाभ मिलेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ किसी भी विभाग से काम लेने के लिए चैंबर भवन में ही आनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चैंबर में बनाया गया उक्त सुविधा केंद्र पंजाब का पहला केंद्र है। चेयरमैन डा. एआर शर्मा व जिला अध्यक्ष संजीव चोपड़ा किट्टी ने कहा कि इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नए विकल्पों पर ध्यान देने की •ारूरत है। खेती आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना समय की मांग है। पंजाब व केंद्र सरकार को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए।

वाइस चेयरमैन घनश्याम कांसल ने कहा कि सुविधा केंद्र से उद्योगपतियों को लाभ होगा। डा. डिपल कालड़ा व डा. वंदिता ने बताया कि आजादी महोत्सव अभियान के तहत उद्योग से जुड़े सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर महासचिव एमपी सिंह, वित्त सचिव प्रेम गुप्ता, जगदीश बांसल, डिपल गर्ग, अशोक गर्ग, अमन •ा़ख्मी, राजीव मक्खन, भारत भूषण गर्ग, वितेश गर्ग, जतिदर मित्तल, जसवंत सिंह, सुनील गोयल शैली, भीम सेन गर्ग, प्रो विजय मोहन, हरविदर सिंह सेखों, संदीप जिदल, नरिदर गर्ग, विशाल गुप्ता, राजेश सिगला शंटी आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी