योजना बोर्ड के चेयरमैन ने लिया विकास कार्यों की जायजा

संरगरूर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रजिदर सिंह राजा बीरकलां द्वारा जिला संगरूर के बीडीपीओ ने जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 06:12 PM (IST)
योजना बोर्ड के चेयरमैन ने लिया विकास कार्यों की जायजा
योजना बोर्ड के चेयरमैन ने लिया विकास कार्यों की जायजा

जागरण संवाददाता, संगरूर :

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिदर सिंह राजा बीरकलां द्वारा जिला संगरूर के बीडीपीओ, कार्यसाधक अफसर व पंचायती राज से संबंधित विभागों के अधिकारियों से विशेष बैठक की गई। बैठक में विशेष तौर पर योजना बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य डीएस सिद्धू व डिप्टी डायरेक्टर परमजीत सिंह सिद्घू शामिल हुए।

इस मौके पर राजा बीरकलां ने कहा कि गत समय पंजाब सरकार द्वारा 13 करोड़ 19 लाख 69 हजार रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए आई थी। योजना बोर्ड द्वारा राशि का लेखा जोखा अधिकारियों से मांगा गया है। अधिकारियों से इस्तेमाल किए गए पैसों का सर्टिफिकेट व अगर पैसे नहीं इस्तेमाल किए गए तो पैसे वापस जमा करवाने के लिए कहा गया है। इसके लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिला स्तर पर जारी हुए पैसों का लेखा जोखा करने के बाद और पैसा विकास कार्यों के लिए सरकार से आ जाएगा। इसके साथ ही चल रहे विकास कार्यों की मौजूदा हालत व कार्यों के स्तर की भी जांच उनके द्वारा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसों की दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। यह पैसे लोगों की भलाई के लिए खर्च किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी