लोगों को दी विभिन्न प्रकार के आसन की जानकारी

स्थानीय कैप्टन कर्म सिंह नगर में लोगों को योग के लाभ बताने हेतु योगासन व प्राणायाम करवाया गया। इसमें कर्म सिंह नगर के लोगों ने विभिन्न प्रकार के आसन लगाकर योग किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:36 PM (IST)
लोगों को दी विभिन्न प्रकार के आसन की जानकारी
लोगों को दी विभिन्न प्रकार के आसन की जानकारी

जागरण संवाददाता, संगरूर

स्थानीय कैप्टन कर्म सिंह नगर में लोगों को योग के लाभ बताने हेतु योगासन व प्राणायाम करवाया गया। इसमें कर्म सिंह नगर के लोगों ने विभिन्न प्रकार के आसन लगाकर योग किया। योग टीम के पवन कुमार रिटायर्ड हेडमास्टर, रमेश कुमार, मदन सिंह, संजीव कुमार, सुदर्शन शर्मा ने कहा कि वह सभी भारतीय योग संस्थान के संगठन के नीचे काम करते हैं। इसके तहत रोजाना लोगों को योग करवाकर उसके लाभ बताए जाते हैं। योग करवाने की कोई फीस वगैरह नहीं ली जाती। योग शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सर्प आसन, सूर्य नमस्कार, पादोगन आसन, अनुलोम विलोम आसन, मंडूक आसन, मर्कट आसन आदि करवाए गए। टीम सदस्य किरण, नीलम शर्मा, राज कुमार ने कहा कि टीम सुबह विभिन्न केंद्रों में योग अभ्यास करवाने के लिए निकल जाती है।

chat bot
आपका साथी