सुखबीर बादल से समझौता किसी कीमत पर नहीं: ढींडसा

संगरूर पूर्व वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींडसा द्वारा अपनी रिहायश पर अपने समर्थकों के साथ मिले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:12 AM (IST)
सुखबीर बादल से समझौता किसी कीमत पर नहीं: ढींडसा
सुखबीर बादल से समझौता किसी कीमत पर नहीं: ढींडसा

जागरण संवाददाता, संगरूर

पूर्व वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींडसा द्वारा अपनी रिहायश पर अपने समर्थकों से बैठक की। बैठक दौरान को संबोधित करते हुए कहा कि वह तीसरी पार्टी बनाने के हक में है। बादल परिवार व कैप्टन अमरिदर सिंह की गुप्त खेल काफी खतरनाक है। इसलिए पंजाब हितैषी नेताओं को तीसरा फ्रंट बनाने हेतु जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि पंजाब के भले के लिए काम किया जा सके। वर्करों ने ढींडसा को आश्वासन दिया कि नौजवान बड़ी संख्या में सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ हैं। बादल व कांग्रेस को पूरी तरह से भूल चुके हैं। कांग्रेस सरकार के समय में लोग बेहद दुखी है। किसान मजदूर लगातार खुदकुशी कर रहे हैं। बसों के किराया बढ़ाकर लोगों को लूटा जा रहा है। बिजली बिल लागू कर किसानों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। ढींडसा ने कहा कि ढींडसा परिवार कभी भी सुखबीर बादल से समझौता नहीं कर सकता है। पंजाब निवासी सुखबीर बादल को राजनीति से परे हटाने को तैयार है। तीसरी पार्टी बनने पर पंजाब को एक अच्छा माहौल दिया जाएगा, जिसकी हर र्कोइ कामना करता है। इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी सदस्य रामपाल सिंह बैहणीवाल, अमनवीर सिंह चैरी, सर्कल प्रधान गुरचरन सिंह, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद सतगुर सिंह, नरिदर सिंह, चमकौर सिंह, हरदीप कौर, नगर कौंसिल पूर्व प्रधान बलविदर कौर, गुरचरन सिंह, सुखदेव सिंह, जसविदर सिंह, बिलू खंडेबाद, हरी सिंह, नाजर सिंह, मुख्त्यार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी