कुश्ती में प्रतिभागियों ने दिखाया जोर

सरकार के मिशन तंदरूस्त पंजाब प्रोग्राम तहत खेल विभाग द्वारा कुश्ती अखाड़ा चीमा में कुश्ती मुकाबले करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 06:30 AM (IST)
कुश्ती में प्रतिभागियों ने दिखाया जोर
कुश्ती में प्रतिभागियों ने दिखाया जोर

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब सरकार के मिशन तंदरूस्त पंजाब प्रोग्राम तहत खेल विभाग द्वारा कुश्ती अखाड़ा चीमा में कुश्ती के आकर्षक मैच करवाए गए। प्रोग्राम में करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल विभाग के कोचों द्वारा खिलाड़ियों को अच्छी सेहत के लिए नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कुश्ती करने से शरीर तंदरूस्त रहता है। खेलों के साथ मनुष्य के जीवन में अनुशासन आता है जोकि मनुष्य की जिदगी में उपलब्धियां हासिल करने में सहायक होता है। इस मौके कुश्ती कोच जगतार सिंह गोलू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी