अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जयंती

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 04:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 04:44 PM (IST)
अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जयंती
अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जयंती

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विशेष समागम ग्रवाल सभा के बनाए रामेश्वर मंदिर में किया गया। अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, चेयरमैन घनश्याम कांसल व संजय गोयल के नेतृत्व में आयोजित समागम में एएसपी डॉ. महताब सिंह (आइपीएस) मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। समारोह में श्री रामायण के पाठ का भोग डाला गया व अग्रवाल समाज के होनहार छात्रों, खिलाड़ियों, शिक्षकों व नारी शक्ति का सम्मान किया गया।

समागम में मुख्य मेहमान डा. सिंह ने कहा कि देश की उन्नति में समाज का हरेक वर्ग योगदान दे रहा है। अग्रवाल समाज के लोग भी अपनी कड़ी मेहनत से देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे हैं। महाराजा अग्रसेन के दिखाए रास्ते पर चलकर पूरे राष्ट्र को एकजुट करने की जरूरत है। उन्होंने सभी होनहार छात्रों को बधाई देते कहा कि भविष्य में कड़ी मेहनत करके मुकाम हासिल करें। चेयरमैन घनश्याम कांसल ने कहा कि हरेक क्षेत्र में अग्रवाल समाज के लोग अपना योगदान दे रहे हैं। देश की राजनीति से लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधकीय सेवाओं, बैंकिंग, इंडस्ट्री, व्यापार समेत हरेक क्षेत्र में अग्रवाल समाज से कीर्तिमान स्थापित करके देश को उन्नत किया है।

अध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल सभा, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। फिजूलखर्ची पर लगाम कसना अहम चुनौती है। महिला विग लगातार अपना विस्तार कर रहा है व महिलाओं को एकमंच पर लाकर अग्रवाल समाज को संगठित किया जा रहा है।

इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुनीष सोनी, महिला विग की प्रदेश अध्यक्ष कांता गोयल, मीनू मित्तल, शशी गर्ग, महिला विग की ब्लाक अध्यक्ष सोनिया गर्ग, अर्चना गर्ग, कोमल कांसल, अषिता गर्ग, यूथ अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव सुमेर गर्ग, ईश्वर गर्ग, प्रो. विजयमोहन सिगला, राजीव मक्खन, भारत भूषण, सुरेश नप्पी, जीवन कुमार, राकेश कुमार, परवीन बिट्टू, आशु गोयल, सुरेश कानूनगो, रेणू बाला, शक्ति गर्ग, राजीव गर्ग, गौरव जनालिया, मोहित गर्ग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी