दीवाली पर सात घरों में आई लक्ष्मी, बेटी के जन्म पर जताई खुशी

संगरूर में सात घरों में दीवाली के दिन बेटी ने लिया जन्म।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 10:34 PM (IST)
दीवाली पर सात घरों में आई लक्ष्मी, बेटी के जन्म पर जताई खुशी
दीवाली पर सात घरों में आई लक्ष्मी, बेटी के जन्म पर जताई खुशी

संवाद सहयोगी, संगरूर :

दीवाली के मौके पर सभी घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर घर में सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन जिन घरों में बेटियां जन्म लेती हैं, उस घर के सदस्य खुद को खुशनसीब समझ खुशियां मनाते हैं। शहर में दीपावली के शुभ बेला पर कन्या के जन्म से लोगों ने खुशी जाहिर की।

सिविल अस्पताल में शनिवार को सात बेटियों ने जन्म लिया। इन सात में चार की नार्मल डिलीवरी होने के कारण तत्काल ही छुट्टी दे दी गई, बाकी की तीन महिलाओं को भी कुछ ही दिनों में छुट्टी मिल जाएगी। बेटी की नाम ही लक्ष्मी रखा है: सुभाष कुमार

सुनाम निवासी सुभाष चंद व सपना ने कहा कि उन्हें माता लक्ष्मी ने बेटी का उपहार दिया है। उनका पहला बच्चा होने के कारण सारा परिवार बहुत ही खुश है। सभी बेटी के जन्म की खुशियां मना रहे हैं। जब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी तो वह सभी परिवार वालों व मित्रों को पार्टी जरूर देंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी का नाम लक्ष्मी ही रखा है। उन्हें विश्वास है कि दीवाली के शुभ दिन पर बेटी के जन्म से उनके घर की सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी व घर में सुख, शांति व धन आएगा। बेटी के जन्म से परिवार बेहद खुश : गुरजीत कौर

गुरजीत कौर ने कहा कि उनके घर में पहले भी एक बेटी है। बड़ी बेटी अक्सर कहती थी कि उसको खेलने के लिए बहन चाहिए। भगवान ने उसकी मनोकामना पूरी कर दी है। अब उनका परिवार संपन्न हो गया है। वाहेगुरू ने दीवाली के शुभ दिन पर बेटी दी है। शुभ दिन को मिली इस सौगात के लिए वह वाहेगुरु का धन्यवाद करते हैं। वह बेटी का नाम गुरु घर के पाठी से अक्षर निकलवाकर रखेंगे। नायरा के आने से बहुत खुश हैं : रविदर कुमार

सिविल अस्पताल में गगनदीप कौर व रविदर कुमार ने कहा कि दीवाली के दिन उनके घर बेटी हुई है जिससे वह बहुत ही शुभ मानते हैं। बेटी की जन्म से पहले ही उन्होंने बेटी की नाम सोच रखा था, इसीलिए उन्होंने बेटी का नाम नायरा रखा है। वह अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बेटी की खुशी में जश्न मनाएंगे। वह बेटी को अच्छी पढ़ाई करवाएंगे, ताकि वह परिवार व समाज का नाम रोशन कर सके ।

chat bot
आपका साथी