Farmers Protest: पंजाब के किसानों को रोकने के लिए हरियाणा बार्डर पर 5 हजार जवान तैनात, धारा 144 लगाई

हरियाणा बार्डर पर बुधवार को डीसी जींद डा. आदित्य दईया आईजी हिसार रेंज ओपी नरवल ने स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि बार्डर इलाकों को मुकम्मल तौर पर सील कर दिया गया है। पंजाब के किसान हरियाणा की सीमा में दाखिल होने का प्रयास न करें।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 05:19 PM (IST)
Farmers Protest: पंजाब के किसानों को रोकने के लिए हरियाणा बार्डर पर 5 हजार जवान तैनात, धारा 144 लगाई
संगरूर के खनौरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी जींद डा. आदित्य दईया। (जागरण)

खनौरी (संगरूर), जेएनएन। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 31 किसान संगठनों के 26-27 नवंबर को दिल्ली आंदोलन को लेकर पंजाब के किसान संगरूर के खनौरी में एकत्र हो रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पंजाब से सटे सभी बार्डर रास्तों को सील कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को हरियाणा में दाखिल होने नहीं दिया जाएगा। सीमा पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच से अधिक व्यक्तियों हरियाणा में दाखिल नहीं हो सकेंगे। दूसरी ओर किसान भी दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हैं। वे ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से खनौरी में जमा होने लगे हैं।

हरियाणा बार्डर पर बुधवार को डीसी जींद डा. आदित्य दईया, आईजी हिसार रेंज ओपी नरवल ने स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि बार्डर इलाकों को मुकम्मल तौर पर सील कर दिया गया है। पंजाब के किसान हरियाणा की सीमा में दाखिल होने का प्रयास न करें। धारा 144 जींद में लागू कर दी गई है, पांच से अधिक व्यक्तियों को हरियाणा में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। सभी नाकों पर पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है।

 किसान न करें कानून का उल्लंघनः आईजी

आईजी ओपी नरवल ने किसानों से कहा कि वे हरियाणा की सीमा में दाखिल होने का प्रयास न करें। राज्य सरकार ने यहां धारा 144 लागू कर दी है। किसानों या किसी अन्य को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा क पांच हजार पुलिस व रेपिड एक्शन फोर्स के जवानतैयार किए हैं। आठ नाकों को पूरी तरह से सील किया है। 

इधर, पंजाब पुलिस ने कहा- किसानों को हरियाणा जाने से नहीं रोका जाएगा

पातड़ा के एसपी ट्रैफिक पलविंदर सिंह चीमा व एसडीएम पल्लिका अरोड़ा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था बिगडने से रोकने के लिए ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पूरे प्रबंध किए गए हैं। किसानों से भी अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करते हुए शांति बनाए रखे। पंजाब के किसानों को हरियाणा से जाने से नहीं रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें - दिल्ली धरने के लिए पंजाब के खनौरी में जुटे किसानों का रास्ता रोका, हरियाणा पुलिस ने शंभू बार्डर किया सील

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी