किसान को बचाने के लिए सभी आएं आगे : ढींडसा

संवाद सहयोगी संगरूर शिरोमणि अकाली दल के डेमोक्रेटिक के प्रधान व राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ने कहा किसान आगे आएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 09:56 PM (IST)
किसान को बचाने के लिए सभी आएं आगे : ढींडसा
किसान को बचाने के लिए सभी आएं आगे : ढींडसा

संवाद सहयोगी, संगरूर : शिरोमणि अकाली दल के डेमोक्रेटिक के प्रधान व राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा है कि पंजाब के किसान व जवान को बचाने के लिए सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर आगे आना चाहिए। यह समय की सख्त जरूरत है। इस समय किसान चारों ओर से घिर गया है। जिसे बचाने के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है। अगर समय रहते ऐसा न हुआ तो आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। ढींडसा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब व सुखबीर बादल एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इस झगड़े में वह यह भी भूल गए हैं कि पंजाब के सिर पर कितना बड़ा संकट आकर खड़ा हो गया है। जो पंजाब को तबाह कर देगा। महामारी से ज्यादा असर इस विधेयक का पंजाब पर होगा। क्योंकि अगर किसान नहीं रहेगा तो हिदुस्तान भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यह दोनों कारपोरेट घरानों से मिले हुए हैं। बादल परिवार उंगली को खून लगाकर कुर्बानी की बात करता है। जबकि इस परिवार को कुर्बानी की परिभाषा जरा सी भी पता नहीं है। उन्होंने पंजाब की समूह अमन पसंद जत्थेबंदियों को एकजुट होकर पंजाब के किसान के हक में आवाज बुलंद करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी