1008 कन्याओं का पूजन, बेटी बचाओ का संदेश पहुंचा जन-जन

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर में 1008 कन्याओं का पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 11:53 PM (IST)
1008 कन्याओं का पूजन, बेटी बचाओ का संदेश पहुंचा जन-जन
1008 कन्याओं का पूजन, बेटी बचाओ का संदेश पहुंचा जन-जन

जागरण संवाददाता, संगरूर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को नवरात्र दुर्गा अष्टमी के अवसर पर साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर में 1008 कन्याओं का पूजन किया। साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर प्रबंध समिति के प्रधान अमृतलाल गर्ग की अगुआई में प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने गरबा व गणेश वंदना से की। इसके बाद रंगारंग सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया। कंजक पूजन करके भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइ पर कटाक्ष किया। प्रधान अमृत लाल ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से कहीं आगे पहुंच चुकी हैं, लेकिन आज भी लड़कियों को लड़कों की भांति मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है। लड़कों की चाहत में लड़कियों को भ्रूण हत्या का शिकार बनाया जा रहा है। यह सामाजिक बुराई समाज के लिए कलंक बन चुकी है। भ्रूण हत्या पर कटाक्ष करने के उद्देश्य से ही 1008 कन्याओं का पूजन कर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में कड़ी चावल का लंगर लगाया गया। अंकित रस्तोगी, अश्वनी कुमार, मनदीप कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को लेकर यह प्रोग्राम करवाया है। बेटियों को बचाने के साथ ही उन्हें उच्च विद्या प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए। लिग अनुपात के अंतर को खत्म करना समय की मुख्य जरूरत है। आरएसएस के जिला प्रधान रामपाल सिगला, भाजपा के जिला महासचिव रणदीप दियोल ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों की ओर से यह प्रशंसनीय कार्य किया है। आज के समय में कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आ रहे हैं या बेटों को लड़कियों से अधिक तवज्जो दिया जाता है, लेकिन बेटियों को भी बनता मान सम्मान मिलना बेहद जरूरी है। अंत में सभी कंजकों को स्कूल बैग, स्टेशनरी वितरित की गई। इस मौके पर अनिल कुमार, विनोद मित्तल, प्रिसिपल सुष्मा वालिया, डॉ. रवि कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुरिदर सिगला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी