किसान महिला विग की जिला इकाई का गठन किया

किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के मकसद से किरती किसान यूनियन द्वारा गदर भवन संगरूर में महिला विग की जिला ईकाई का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:28 PM (IST)
किसान महिला विग की जिला इकाई का गठन किया
किसान महिला विग की जिला इकाई का गठन किया

जागरण संवाददाता, संगरूर

किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के मकसद से किरती किसान यूनियन द्वारा गदर भवन संगरूर में महिला विग की जिला ईकाई का गठन किया गया। विशेष तौर पर राज्य नेता भूपिदर सिंह लोंगोवाल व जिला प्रधान जरनैल सिंह शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।

चरनजीत सिंह तकीपुर को जिला प्रधान, संदीप कौर को उप प्रधान, गुरप्रीत कौर को सचिव व गुरदियाल कौर को वित सचिव नियुक्त किया गया। चुनाव में कुल ग्यारह सदस्यों का चयन हुआ। यूथ विग के जिला नेता जसदीप सिह ने कहा कि किसान आंदोलन को ठंडा करने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। ऐसे में आंदोलन को और गति देने की जरूरत है। जिला संगरूर में महिलाओं को लामबंद करने के लिए प्रोग्राम बनाए जा रहे हैं। जिला नेता सुखदेव सिंह, सुरिदर सिंह, लखविदर सिंह, मास्टर कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी