कर लेने के बावजूद नहीं सुधरी गोवंश की दशा : दीपू

संवाद सूत्र लहरागागा (संगरूर) बेसहारा पशु व गोधन की देखरेख में पंजाब सरकार पूरी तर ध्यान नहीं दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 05:23 PM (IST)
कर लेने के बावजूद नहीं सुधरी गोवंश की दशा : दीपू
कर लेने के बावजूद नहीं सुधरी गोवंश की दशा : दीपू

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) :

बेसहारा पशु व गोधन की देखरेख में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। भाजपा के मंडल प्रधान संदीप दीपू ने कहा कि पंजाब में 2015 से गो सैस के नाम पर नौ चीजों पर टैक्स लगाया गया था, लेकिन इसमें से एक पैसा भी गोधन की देखरेख में खर्च नहीं किया गया, जिससे बेसहारा पशु सड़कों पर हादसों का कारण बनते हैं। इसमें वह दूसरों के अलावा खुद भी मौत के मुंह में समा जाते हैं। इसके अलावा किसानों की फसलें बर्बाद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय जिला स्तर पर इसके हल के लिए कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें प्रत्येक जिले में पशुओं की देखभाल हेतु गोशालाएं बनाने का फैसला किया गया था। लेकिन पंजाब में कांग्रेस सरकार आने पर गठित कमेटी की कोई भी ठीक नहीं कुई। राज्य में बहुत सी ऐसी गोशालाएं हैं, जहां पर पशुओं को पीने हेतु साफ पानी नहीं है। बड़ी संख्या में गोधन बीमार पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने गो कर का पैसा गोधन पर खर्च न किया तो सरकार के खिलाफ पंजाब में महिला मोर्चा की ओर से संघर्ष शुरु किया जाएगा। इस मौके पर विनोद सिगला स्टेट सदस्य, अश्वनी सिगला जनरल सेक्रेटरी, केवल संगला, मनजीत कौर शहरी प्रधान लहरागागा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी