सुनाम में मकान की छत्त गिरी, दंपती और दो बच्चों की मौत, तीन लोग घायल

पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में पति-पत्‍नी और दो बच्‍चे हैं। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 02:02 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 02:02 PM (IST)
सुनाम में मकान की छत्त गिरी, दंपती और दो बच्चों की मौत, तीन लोग घायल
सुनाम में मकान की छत्त गिरी, दंपती और दो बच्चों की मौत, तीन लोग घायल

सुनाम ऊधम सिंह वाला, ( संगरूर)। यहां एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। शहर के ओलंपिक स्टेडियम नजदीक एक मकान की छत गिर गई। इससे पति-पत्‍नी और दो बच्‍चों की मौत हो गई। हासे में परिवार के तीन अन्‍य सदस्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के इन्द्रा बस्ती स्थित वार्ड नंबर 20 निवासी बलवीर कुमार नामक व्‍यक्ति रात में अपने परिवार सहित एक कमरे के मकान में रह रहा था। वह अपनी पत्‍नी और बेटी सहित मकान की छत पर बनाए एक अस्थायी तंबू में ही सोया हुआ था। उसका पुत्र दीपक कुमार, पुत्रवधू जानवी व दो बच्चों बवी व नवी नीचे कमरे में सोये हुए थे। रात्रि लगभग 12 बजे घर की छत पुरानी होने और बरसाती पानी रिसने के कारण छत अचानक गिर गई। इससे कमरे में सोये दीपक कुमार, उसकी पत्‍नी जानवी और उनके दोनों बच्चे छत के मलबे में दब गए।

छत्त गिरने के बाद बलवीर ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। नई अनाजमंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद के साथ मलबे के नीचे दबे घर के सदस्यों को बाहर निकाला। घायलों को अस्‍पताल ले जानेके लिए एंबुलेंस सेवा में फोन किया गया। एंबुलेंस के आने में देरी होती देख लोगों ने खुद ही अपने वाहनों में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डाक्टरों ने दीपक कुमार (32) पुत्र बलवीर कुमार, जानवी (28) पत्‍नी दीपक कुमार, बवी (10) और नवी (8) को मृत घोषित कर दिया। घायल बलवीर कुमार, उसकी पत्नी कृष्णा और बेटी रेखा को भी इलाज के लिए सुनाम के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस घटना का पता चलते ही डीएसपी सुखविंद्रपाल सिंह व एसएचओ जतिंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: सीनियर आइएएस अशोेक खेमका का ट्वीट वार, अब कंपनियों के दिवालियेपन पर उठाए सवाल

chat bot
आपका साथी