वादों से पीछे हट रही कैप्टन सरकार : गुप्ता

संवाद सहयोगी, सुनाम (संगरूर) भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी सदस्य विनोद गुप्ता ने आरोप लगाय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jul 2017 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jul 2017 06:39 PM (IST)
वादों से पीछे हट रही कैप्टन सरकार : गुप्ता
वादों से पीछे हट रही कैप्टन सरकार : गुप्ता

संवाद सहयोगी, सुनाम (संगरूर)

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी सदस्य विनोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि कैप्टन अम¨रदर ¨सह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपने हरेक वायदे से पीछे हट रही है। वायदों को निभाने का मात्र ड्रामा करके लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश हो रही है। कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब बंदिशें लगाकर किसानों के साथ धोखा हो रहा है। हरेक घर में नौकरी देने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री अम¨रदर ¨सह पंजाब के एक नौजवान को भी नौकरी नहीं दे पाए हैं। लोगों को दोनों हाथों के लूटने का काम हो रहा है। कैप्टन की कैबिनट के एक मंत्री का नाम घोटालों में आ रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन की इस वादाखिलाफी का बदला पंजाब की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में लेगी।

chat bot
आपका साथी