पति व चाचा ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

लहरागागा (संगरूर) नजदीकी गांव रामगढ़ संधूआ में एक महिला ने मनजीत कौर ने केस दर्ज करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 05:41 PM (IST)
पति व चाचा ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
पति व चाचा ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : गांव रामगढ़ संधूआ में एक महिला ने मनजीत कौर ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग परेशान करने का केस दर्ज किया गया है। मनजीत कौर ने पुलिस में लिखती शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी जैकी राम निवासी ककराला थाना समाना जिला पटियाला से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद उसका ससुराल परिवार उससे दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा। उसके पति व चाचा ससुर ने उससे कई बार मारपीट भी की। पुलिस ने उसके पति जैकी राम व काला राम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी