एक माह के वीजा पर ¨सगापुर भेज तीन लाख ठगे

संगरूर विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना लहरा में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते जीत ¨सह पुत्र जगननाथ ¨सह निवासी भुटाल कलां ने बताया कि उसका लड़का दर्शन ¨सह विदेश में पढ़ाई करना चाहता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:34 PM (IST)
एक माह के वीजा पर ¨सगापुर भेज तीन लाख ठगे
एक माह के वीजा पर ¨सगापुर भेज तीन लाख ठगे

जागरण संवाददाता, संगरूर :

विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले चंडीगढ़ के एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना लहरा में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते जीत ¨सह पुत्र जगन्नाथ ¨सह निवासी भुटाल कलां ने बताया कि उसका लड़का दर्शन ¨सह विदेश में पढ़ाई करना चाहता था। उसे चंडीगढ़ के व‌र्ल्ड वाइड वीजा प्लाइंट के ट्रेवल एजेंट गगनदीप ¨सह ने मिला, उन्होंने उसके लड़के का ¨सगापुर का वीजा लगाने के लिए विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने उसे पूरे पैसे दे दिए व उसने ¨सगापुर का वीजा लगवा दिया व उसके लड़के को ¨सगापुर भेज दिया, ¨कतु गगनदीप ¨सह उक्त ने ¨सगापुर की एजेंसी को फीस नहीं भरी। एजेंसी ने 1 माह में ही उसके लड़के को भारत वापस भेज दिया। जब वह अपने पैसे मांगने वापस गए तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। पुलिस ने जीत ¨सह के ब्यानों के आधार पर गगनदीप ¨सह के खिलाफ थाना लहरा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी