नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली पार्टियां देश विरोधी : विनो सिगला

लहरागागा (संगरूर) नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने वाले लोग व राजनीतिक पार्टियां देशविरोधी हैं। यह विचार भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिगला द्वारा पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस बिल द्वारा अफगानिस्तान बांग्लादेश व पाकिस्तान में बदतर जिदगी जीने को मजबूर लोगों को भारत में आकर बसने व नागरिकता प्राप्त करके अपना जीवन स्तर सुधारने का शानदार मौका मोदी सरकार द्वारा दिया जा रहा है परंतु देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहीं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 03:56 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली पार्टियां देश विरोधी : विनो सिगला
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली पार्टियां देश विरोधी : विनो सिगला

जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) :

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले लोग व राजनीतिक पार्टियां देशविरोधी हैं। उक्त बात भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिगला ने बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस बिल द्वारा अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाकिस्तान में बदतर जिदगी जीने को मजबूर लोगों को भारत में आकर बसने व नागरिकता प्राप्त कर अपना जीवन स्तर सुधारने का शानदार मौका मोदी सरकार द्वारा दिया जा रहा है, परंतु देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहीं अन्य राजनीतिक पार्टियां देश हित में लाए गए इस बिल का विरोध करके देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को कामयाब करने में लगी हुई है। सिगला ने कहा कि बांग्लादेश जैसे अन्य देशों से आने वाले लोगों को सिर्फ वोटों के लालच में गैरकानूनी ढंग से देश में रखने वाली कई राजनीतिक पार्टियां कानूनी ढंग से देश में आने वाले लोगों के रास्ते में अडंगे लगा रही है। ऐसे नेताओं व राजनीतिक पार्टियों का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। देश की जनता को खुद फैसला करना चाहिए कि ऐसी पार्टियां देश व देशवासियों का क्या भला कर सकती है। खुद ही देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने से रोकने पर तुली हुई है। सिगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी प्रधान अमित शाह दिन रात एक करके देश को तरक्की व खुशहाली के रास्ते पर लाने में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी