भाजपा महिला मोर्चा ने किया पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र लहरागागा (संगरूर) भाजपा महिला मोर्चा जिला संगरूर-2 की प्रधान मंजू बाला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:10 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने किया पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने किया पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) : भाजपा महिला मोर्चा जिला संगरूर-2 की प्रधान मंजू बाला के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा राज्य में नाजायज शराब से हुई मौत पर पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की। इससे पहले पंजाब सरकार मुर्दाबाद की तख्ती हाथ में पकड़कर रैली निकाली गई। इसमें जिला प्रधान मंजू बाला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को पंजाब के हितों की कोई परवाह नहीं है। सरकार प्रत्येक फ्रंट पर फेल साबित हुई है। कानून, अमन शांति जैसी कोई चीज बाकी नहीं बची। चारों तरफ भ्रष्टाचार, लूट, हकमार, वादों से मुकरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले में जोरदार विरोध करेगा। उन्होंने महिलाओं को अपील की कि वह मोर्चा के सदस्य बनकर देश व समाज के कल्याण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सीता देवी, राधा रानी, सुलोचना रानी, सोनिया, रीना रानी, गुरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी