भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विधायक गोल्डी के कार्यालय के समझ लगाया धरना

जेएनएन धूरी संगरूर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर जिला बीजेपी प्रधान रणदीप की अगुआई में धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:59 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विधायक गोल्डी के कार्यालय के समझ लगाया धरना
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विधायक गोल्डी के कार्यालय के समझ लगाया धरना

जेएनएन, धूरी, संगरूर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर जिला बीजेपी प्रधान रणदीप सिंह दयोल, जिला प्रधान ओबीसी मोर्चा गौरव धीमान के नेतृत्व में धूरी के विधायक विनरजीत सिंह गोल्डी के कार्याल्य समक्ष धरना लगाया गया। इस मौके प्रधान रणदीप दयोल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में कारवाई न किए जाने के रोष में आज राज्य प्रधान राजिदर बिट्टा के नेतृत्व में समूह जिला हेड क्र्वाटरा पर प्रदर्शन किए गए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में नशे को रोकने में नाकाम साबित हुई है। जब तक सरकार जहरीली शराब कांड के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक ओबीसी मोर्चा अपना संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने मांग की कि शराब के मामले में सीबीआई जांच की जाए, मारने वाले परिवारों को पच्चीस लाख रूपये सहायता दी जाए, आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर आरोपितों को सजा न दी तो आने वाले समय में संघर्ष ओर तेज किया जाएगा और मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा।

इस मौके पर धूरी मंडल प्रधान वासदेव आर्या, भाजपा युवा मोर्चा पंजाब सचिव डीलेश शर्मा, जिला महासचिव दीपक जैन, उप प्रधान कमलजीत, सचिव प्रकाश सोही, जिला युवा मोर्चा के प्रधान कोमल जोशी, बरजेश्वर गोयल, रोहित मित्तल, मंडल प्रधान मालेरकोटला अमन थापर, दविदर सिगला, हरिदर भुल्लर, जिला सचिव सुरेश बेदी, आसीम जैन, राज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी