नड्डा के पंजाब दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पंजाब दौरे ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 09:52 PM (IST)
नड्डा के पंजाब दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
नड्डा के पंजाब दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पंजाब दौरे ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। यह बात भाजपा के पूर्व जिला महासचिव शंकर बांसल, युवा नेता संदीप जिदल व धीरज गोयल ने कही। कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा थी। आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में सरकार बनाने के सपने लेने लगे हैं, परंतु पंजाब में पार्टी का आधार पहले से मजबूत है व समाज का हर वर्ग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल हैं, क्योंकि उन्होंने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया, बल्कि टैक्स लगाने का काम किया है। इसलिए जनता अकाली-भाजपा सरकार को फिर से याद कर रही है। भाजपा नेता शंकर बांसल ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल व जेपी नड्डा की मुलाकात से गठबंधन मजबूत हुआ है।

chat bot
आपका साथी