किक बॉक्सिंग के 70 किलो भार वर्ग में जगविंदर द्वितीय

शहर के वार हीरोज स्टेडियम में 65वीं नेशनल स्कूल्ज गेम्स अंडर 14 व 19 किक बॉक्सिग मुकाबलों के चौथे दिन अंडर 14 लड़के-लड़कियों के 24 किलो से कम भार वर्ग में म्यारी महाराष्ट्र ने पहला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM (IST)
किक बॉक्सिंग के 70 किलो भार वर्ग में जगविंदर द्वितीय
किक बॉक्सिंग के 70 किलो भार वर्ग में जगविंदर द्वितीय

जागरण संवाददाता, संगरूर : शहर के वार हीरोज स्टेडियम में 65वीं नेशनल स्कूल्ज गेम्स अंडर 14 व 19 किक बॉक्सिग मुकाबलों के चौथे दिन अंडर 14 लड़के-लड़कियों के 24 किलो से कम भार वर्ग में म्यारी महाराष्ट्र ने पहला, रितु रानी पंजाब ने दूसरा, नियाशा महिता गुजरात व सोपलिनजलाने मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 28 किलो से कम भार वर्ग में मधु दिल्ली ने पहला, अनु शर्मा छत्तीसगढ़ ने दूसरा, इशीमा पंजाब व अंजलि महाराष्ट्र ने तीसरा, 32 किलो से कम भार वर्ग में सरवानी महाराष्ट्र ने पहला, दीक्षा पंजाब ने दूसरा, कृता दिल्ली व पेरी विश्वकर्मा मध्यप्रदेश ने तीसरा, 37 किलो से कम भार वर्ग में शवानी महाराष्ट्र ने पहला, नवजोत कौर पंजाब ने दूसरा, तारहा जम्मू कश्मीर व रिया सिंह छतीसगढ़ ने तीसरा, 42 से कम भार वर्ग में जिया मजवाड़ महाराष्ट्र ने पहला, नूरप्रीत कौर पंजाब ने दूसरा, प्राची भटी पश्चिम बंगाल व संस्कृति दिल्ली ने तीसरा, 46 किलो से कम भार वर्ग में कल्याणी महाराष्ट्र ने पहला, राधिका मध्यप्रदेश ने दूसरा, हफैजा छत्तीसगढ़ व तनमीत पंजाब ने तीसरा प्राप्त किए। 50 किलो भार वर्ग में काहर ख्याली गुजरात ने पहला, नाधिनी शर्मा पश्चिमी बंगाल ने दूसरा, अनिका गुप्ता पंजाब व महिमा महाराष्ट्र ने तीसरा, 50 किलो से अधिक भार वर्ग में रितिका पंजाब ने पहला, तनवी गुजरात ने दूसरा, महक महाराष्ट्र व सुभी छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंडर-19 वर्ष वर्ग के 44 किलो से कम भार वर्ग में अदित्या महाराष्ट्र ने पहला, रियान खान छत्तीसगढ़ ने दूसरा, धीरज गोपाल मध्यप्रदेश व केश्व यादव पश्चिम बंगाल ने तीसरा, 48 किलो से कम भार वर्ग में पवन कुमार महाराष्ट्र ने पहला, राजा तवाड़ी पंजाब ने दूसरा, नरेश कुमार तमिलनाडु व हेमंत सिंह छत्तीसगढ़ ने तीसरा, 52 किलो से कम भार वर्ग में आकाशदीप सिंह पंजाब ने पहला, दीपक राजन मध्यप्रदेश ने दूसरा, वारूसब महाराष्ट्र व राजिदर छतीसगढ़ ने तीसरा, 56 किलो से कम भार वर्ग में सनी दिल्ली ने पहला, अवतार सिंह पंजाब ने दूसरा, प्रतीक शर्मा गुजरात व सिदेश हंबरे महाराष्ट्र ने तीसरा, 60 किलो से कम भार वर्ग में सागर पवार महाराष्ट्र ने पहला, सैयद मोहम्मद जम्मू कश्मीर ने दूसरा, अदित्या गुजरात व शंकर मध्यप्रदेश ने तीसरा, 65 किलो से कम भार वर्ग में अदित्या महाराष्ट्र ने पहला, जगविदर सिंह पंजाब ने दूसरा, विनय साहु छत्तीसगढ़ व रितिक मलिक दिल्ली ने तीसरा, 70 किलो भार वर्ग में कासिफ रजाक जम्मू-कश्मीर ने पहला, खुशल अग्रवाल गुजरात ने दूसरा, इमरान दिल्ली व देवांस मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। विजेताओं को शिक्षा विभाग व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की सरप्रस्ती व डीपीआइ इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व, सुभाष चंद्र जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी व सुरिदर सिंह भरूर स्टेट अवार्डी ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी