यूथ कांग्रेस ने किया कृषि विधेयक का विरोध

रूपनगर खेती बिलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकालकर जताए विरोध के दौरान रुपनगर से भी बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 03:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:33 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने किया कृषि विधेयक का विरोध
यूथ कांग्रेस ने किया कृषि विधेयक का विरोध

जागरण संवाददाता, रूपनगर: खेती बिलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकालकर जताए विरोध के दौरान रुपनगर से भी बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों की अगुआई में रूपनगर पुलिस लाइन से ट्रैक्टरों के एक बड़े काफिले से नौजवानों ने रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान यूथ नेता गुरजंट सिंह ने रूपनगर से गए काफिले की कमान संभाली। रैली में शामिल हुए नौजवान किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि पंजाब का किसान अनपढ़ है और इसको गुमराह किया जा सकता है, लेकिन केंद्र को समझ लेना चाहिए कि अब नौजवानों में सरकार की नीतियों को लेकर जागरुकता में कोई कमी नहीं है । गुरजंट सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा किसानों से किया जा रहा यह धक्का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रैक्टर रैली केंद्र की मोदी सरकार को किसानों की एकजुटता का संकेत है और केंद्र को पंजाब के किसानों का यह संकेत हलके में नहीं गंभीरता से लेना चाहिए। रैली के दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन मेवा सिंह गिला, जिला परिषद मेंबर कर्म सिंह भंगाला, सतनाम सिंह सत्तू हलका प्रधान यूथ कांग्रेस डॉ.अच्छर शर्मा, हरभजन लखनू, विजय सरथली, सरबजीत सिंह रूपनगर, मनजीत सिंह मुंदरा, रहित सैनी, राजवीर, भुपिदर सिंह भिडा सरपंच मगरोड़, राणा सनाणा, नरेश चौधरी, जसबीर सिंह ब्लॉक प्रधान, दिलबर पुरखाली, गुरचैन सिंह काका, हरप्रीत हिरदापुर, सुरजीत रामपुर, सुपिदर मादपुर व सरबजीत घनौली उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी