घर घर योग की अलख जगाने वाली ऊषा शर्मा को किया सम्मानित

रूपनगर की 65 वर्षीय ऊषा शर्मा लंबे समय से आम लोगों को घर घर जाकर योग से जोड़ने के प्रयास कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 04:02 PM (IST)
घर घर योग की अलख जगाने वाली ऊषा शर्मा को किया सम्मानित
घर घर योग की अलख जगाने वाली ऊषा शर्मा को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर की 65 वर्षीय ऊषा शर्मा लंबे समय से आम लोगों को घर घर जाकर योग से जोड़ने के प्रयास कर रही हैं। डीएवी स्कूल की प्रिसिपल संगीता रानी सहित अंजु शर्मा, जैपाल शर्मा, नीरज शर्मा, गोबिद शर्मा, आदर्श शर्मा तथा सुनील कुमार शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। जिला खजाना विभाग से सेवानिवृत्त हुई व रूपनगर के सन एनक्लेव में भारतीय योग संस्थान के फ्री योग केंद्र की संचालिका ऊषा शर्मा इन दिनों घनौली क्षेत्र में भ लोगों को योग से जोड़ रही हैं। वह पिछले 22 वर्षों से भारतीय योग संस्थान के साथ जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों व बड़ों को फ्री योग शिक्षा देकर उन्हें योग साधक बनाने में जुटी हुई हैं। लोग दवाईयां लेकर जो सुख नहीं पा सकते, उससे ज्यादा सुख उन्हें योग के माध्यम से बांटा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी