श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली रथयात्रा का किया स्वागतन फोटो 21 एनजीएल 14, 15

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर वीरवार को ग्रामीण इलाके में भी श्रीराम भक्तों ने रथयात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:25 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली रथयात्रा का किया स्वागतन फोटो 21 एनजीएल 14, 15
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली रथयात्रा का किया स्वागतन फोटो 21 एनजीएल 14, 15

जागरण संवाददाता, भनुपली (नंगल): अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर वीरवार को ग्रामीण इलाके में भी श्रीराम भक्तों ने

रथयात्रा निकाली। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की ओर से आयोजित रथ यात्रा का गाव भनुपली, दड़ौली, जादला, अजौली, ब्रह्मपुर व एमपी कोठी आदि स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया

यात्रा का शुभारंभ करने के मौके पर श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के सह जिला संयोजक दीपक शर्मा, कुलभूषण जोशी, दिनेश शुक्ला, मनमोहन परमार, डा. परमिंदर शर्मा, जितेंद्र सिंह अठवाल, मुकेश नड्डा, दिनेश जोशी, गोवर्धन सोनी व एडवोकेट विनायक शर्मा भी मौजूद थे। इनके अलावा सुनील पुरी, जुगल किशोर सोनी, राजीव कुमार हैप्पी, अशोक कौशल, अरुण सोनी, प्रेम भारद्वाज, बलजिंदर पाल सोनी, विवेक सोनी, संजीव चौधरी व रविंद्र राणा सहित गणमान्य लोगों ने भी रथयात्रा के माध्यम से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जारी रखने का आह्वान किया। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सौंपा 11 हजार का चेक जागरण संवाददाता, नंगल: श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए इलाके में लगातार धन संग्रह में समाज सेवक योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार को भारत विकास परिषद पंजाब पूर्व के क्षेत्रीय सचिव इंजी. केके सूद की माता प्रकाश देवी ने 11000 की राशि का चेक सौंपा है। समिति के सह जिला संयोजक दीपक शर्मा को चेक सौंपने के मौके पर इंजी. सूद ने आह्वान करते हुए कहा कि 492 वर्ष के बाद श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसमें देश के हर नागरिक को योगदान देना चाहिए, ताकि हमारा भारतवर्ष मर्यादित संस्कारित व संगठित होकर विश्व गुरु के रूप में स्थापित होकर मानवता का पथ प्रदर्शक बन सके। इस मौके पर नंगल नगर संघचालक शाम सुंदर चक्रवर्ती, नगर कार्यवाह सुरेश प्रभाकर, आरोग्य भारती पंजाब के संगठन सचिव डा. ईश्वर चंद्र सरदाना, राममूर्ति शर्मा, रेनू सूद आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी