शिवरात्रि पर किया भोले का गुणगान

श्री रामेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 10:17 PM (IST)
शिवरात्रि पर किया भोले का गुणगान
शिवरात्रि पर किया भोले का गुणगान

संवाद सूत्र, मोरिडा: शहर के प्राचीन शिव मंदिर व सनातन धर्म मंदिर राम भवन और श्री रामेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन शिव मंदिर मोरिडा से निकली शोभायात्रा बाजारों में से होते हुए वापस प्राचीन शिव मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान पाठ के भोग भी डाले गए। इसके उपरांत महिला मंडल की महिलाओं ने शिव महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर लंगर लगाया गया। इस दौरान विजय राणा सोनू, दीपक धीमान, नीरज शर्मा, शामल सूद, दिनेश कुमार चीका, संदीप कुमार सोनू, गौरव वशिष्ठ, संजीव राणा, सतपाल बिल्ला, सुदर्शन शर्मा, शैंकी राणा, टीटू राणा, जसपाल, नीरज जैन, लक्की जोहल व मुकल राणा सहित भिडर राणा और प्रदीप कुमार उपस्थित थे। इसी तरह श्री राम भवन व श्री रामेश्वर मंदिर मोरिडा में भी महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। इस दौरान श्री राम लीला कमेटी के प्रधान विजय शर्मा टिकू, जैलदार सतिदर कौर चैडियां, रामपाल धम्मण, राजेश सूद, राजेश टोनी, संजय गुप्ता, राकेश कुमार बग्गा, चरनजीत चन्नी, नर सिंह चौधरी, राजेश टोनी, बिक्रम बंता व पुनीत कौशल सहित, शशि कौड़ा और मास्टर चमन लाल ने भोले की महिमा का गुणगान किया।

chat bot
आपका साथी