शर्मनाक! रूपनगर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीजीआई किया रेफर; दरिंदे की तलाश में पुलिस

रूपनगर के एक गांव 7 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म (7 Year Old Misdeed in Rupnagar) किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। दुष्कर्मी ने बच्ची के साथ इस कदर बर्बरता दिखाई बच्ची की आंख के ऊपर गहरा घाव हो गया है। सूचना मिलते ही एडीसी मौके पर पहुंची और पुलिस को आगे की जांच के आदेश दिए।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya Publish:Fri, 09 Feb 2024 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 09 Feb 2024 03:56 PM (IST)
शर्मनाक! रूपनगर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीजीआई किया रेफर; दरिंदे की तलाश में पुलिस
रूपनगर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, File photo

जागरण संवाददाता, रूपनगर। मानवता की हदें पार करता एक और मामला सामने आया है। पंजाब के रूपनगर में एक दरिंदे ने सात वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता दिखाई। आरोपित ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बच्ची की आंख के ऊपर गहरा घाव भी है। मासूम को प्राथमिक चिकित्सा के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। 

मासूम को चंडीगढ़ पीजीआई किया रेफर

इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से एडीसी पूजा स्याल खुद मौके पर पहुंची और बच्ची को देखा। एडीसी पूजा स्याल ने कहा कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस को जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस की टीम दोषी का तलाश में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी