नवंबर में ही दिसंबर का अहसास, सर्द हुई हवाएं, तापमान में आई गिरावट

जो सर्दी दिसंबर माह में होती है इस बार नवंबर में ही हवाएं उतना सर्द कर रही है। बुधवार को दिन में सूर्य देवता के दर्शन नाममात्र ही हुए सारा दिन आसमान पर बादल छाए रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:01 AM (IST)
नवंबर में ही दिसंबर का अहसास, सर्द हुई हवाएं, तापमान में आई गिरावट
नवंबर में ही दिसंबर का अहसास, सर्द हुई हवाएं, तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, रूपनगर : जो सर्दी दिसंबर माह में होती है इस बार नवंबर में ही हवाएं उतना सर्द कर रही है। बुधवार को दिन में सूर्य देवता के दर्शन नाममात्र ही हुए सारा दिन आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर हलकी बारिश के बाद मौसम और सर्द हो गया। अकसर नवंबर में लोग स्वेटर, मफलर या दस्ताने नहीं पहनते थे लेकिन इस बार सर्दी ने लोगों को अभी गर्म कपड़े पहनने को विवश कर दिया है।

नवंबर माह में पिछले साल बुधवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 था। इस साल नवंबर की 25 तारीख को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आमतौर पर ये तापमान दिसंबर माह में 10 दिसंबर के बाद होता था। पिछले साल दिसंबर माह की 8, 9 और 10 तारीख को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिसंबर को हो जाएगा रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को ठंड से बचाव रखने के लिए कहा है।

सर्दी में होगी बढ़ोतरी

आगामी हफ्ता भी सर्दी भरा ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में लगातार गिरावट आएगी और तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। आगामी हफ्ता बादलों और सूर्य की आंख मिचौली के बीच ही निकलेगा।

तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तारीख न्यूनतम अधिकतम

26 नवंबर 14 22

27 नवंबर 11 24

28 नवंबर 10 24

29 नवंबर 10 22

30 नवंबर 9 23

01 दिसंबर 8 23

chat bot
आपका साथी