गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया

रूपनगर में श्री गुरू अमर दास सेवा सोसायटी द्वारा प्रथम गुरू श्री गुरू नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व को लेकर 20 वां महान कीर्तन दरबार बड़ी श्रद्धा से करवाया गया। इस विशाल आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुई संगत ने गुरू चरणों से जुड़ते हुए खुद को निहाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 05:06 PM (IST)
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया

संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर में श्री गुरु अमर दास सेवा सोसायटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 20वां महान कीर्तन दरबार बड़ी श्रद्धा से करवाया गया। इस विशाल आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुई संगत ने गुरु चरणों से जुड़ते हुए खुद को निहाल किया।

इस मौके कलगीधर कन्या पाठशाला में स्थित गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब के हजूरी रागी भाई रणवीर ¨सह निमाणा सहित भाई सुरजीत ¨सह वारिस जालंधर वालों के ढाडी जत्थे ने शबद गायन व पंथ के वीर रस का गायन करते हुए संगत को निहाल किया। इस आयोजन के दौरान स्थानीय खालसा स्कूल के 15 बच्चों ने रसमयी कीर्तन, कविता, बाणी पाठ तथा श्री गुरु नानक देव जी के जीवन व सिद्धांतों पर भाषण आदि देते हुए संगत को निहाल किया।

कीर्तन दरबार के दौरान एक नूर चेरिटेबल सोसायटी ने मेडिकल जांच कैंप भी लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञों डॉक्टरों द्वारा लोगों की मुफ्त जांच की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों व डॉ. बजेंद्र, डॉ. संगीता राणा की सलाह पर 123 लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें दवा मुफ्त बांटी गई। इस मौके श्री गुरु अमर दास सेवा सोसायटी के द्वारा रागी व ढोडी जत्थों सहित विशेषज्ञों तथा सहर के गणमान्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गय। जबकि खालसा स्कूल के बच्चों का भी अलग से सम्मान हुआ। इस मौके गुरु का लंगर भी लगाया गया।

इस अवसर पर पार्षद रचना लांबा सहित पार्षद गुरमुख ¨सह सैनी, मन¨जदर ¨सह धनोआ, अमरीक ¨सह, भाग ¨सह, अवतार ¨सह मांगट, कुलदीप ¨सह पटवारी, गुरदयाल ¨सह सैनी, प्रितपाल ¨सह, सु¨रदर ¨सह सैनी, जरनैल ¨सह, कुलवंत ¨सह, बलजीत ¨सह, उजागर ¨सह, काहन ¨सह, ते¨जदर ¨सह, जसपाल ¨सह, एक नूर चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष चरणजीत ¨सह रूबी, जो¨गदर ¨सह चौंता कलां, जगमीत कौर वालिया आदि विशेष रूप से हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी