धरना देकर कहा, कांग्रेस सरकार धक्केशाही बंद करो

अकाली-भाजपा नेताओं और वर्करों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एसडीएम दफ्तर के आगे धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:09 AM (IST)
धरना देकर कहा, कांग्रेस सरकार धक्केशाही बंद करो
धरना देकर कहा, कांग्रेस सरकार धक्केशाही बंद करो

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : अकाली-भाजपा नेताओं और वर्करों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिअद के सीनियर नेता और पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा और जिला भाजपा प्रधान जतिदर सिंह अठवाल, प्रांतीय भाजपा सचिव डॉ. परमिदर शर्मा की अगुआई में एसडीएम दफ्तर के आगे धरना दिया। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गठबंधन वर्करों के साथ ज्यादतियां की जा रही हैं।

धरने को संबोधित करते प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सिविल, पुलिस प्रशासन और सरकार के नुमाइंदे अकाली-भाजपा वर्करों के साथ धक्का कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि सरकार इस धक्केशाही से बाज न आई तो डीसी और अन्य उच्चाधिकारियों के दफ्तरों के आगे भी धरने देंगे।

भाजपा के जिला प्रधान जतिदर सिंह अठवाल और प्रांतीय भाजपा सचिव डॉ. परमिदर शर्मा ने सख्त शब्दों में कहा कि जो पुलिस मुलाजिम वर्करों को परेशान कर रहे हैं, उनसे सरकार आने पर पूरा हिसाब लिया जाएगा। पहले भी सरकारें आईं और चली गई, लेकिन इस तरह विपक्षी नेताओं को परेशान नहीं किया गया। लेकिन अफसोस कांग्रेस नेता बदले की राजनीति कर रहे हैं। मौके पर यूथ अकाली दल के जिला प्रधान संदीप सिंह कलौता, नगर कौंसिल नंगल के पूर्व प्रधान राजेश चौधरी, सर्कल प्रधान सुरिदर सिंह मटौर, एडवोकेट सतवीर सिंह राणा, हरजीत सिंह अचित, भाजपा जिला महासचिव मुकेश नड्डा, मनजिदर सिंह बराड़, अजय राणा, हरमनजीत सिंह प्रिस सचिव युवा मोर्चा पंजाब, सीनियर भाजपा नेता केके बेदी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान जीवन कुमार, सुनील शुक्ला, गगन शर्मा, मनदीप कुमार, बलजिदर कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी