आनंदपुर साहिब पुलिस ने रहड़ी-फड़ी वालों पर दिखाई सख्ती

आनंदपुर साहिब में वेरका चौक से तख्त श्री केसगढ़ साहिब की ओर जाते रास्तो पर नाजायज रेहडी-फड़ी लगाने वालों पर आज आनंदपुर साहिब की पुलिस द्वारा सख्ती दिखाते हुए उनकी रेहडियों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 11:48 PM (IST)
आनंदपुर साहिब पुलिस ने रहड़ी-फड़ी वालों पर दिखाई सख्ती
आनंदपुर साहिब पुलिस ने रहड़ी-फड़ी वालों पर दिखाई सख्ती

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब में वेरका चौक से तख्त श्री केसगढ़ साहिब की ओर जाते रास्तों पर नाजायज रेहडी-फड़ी लगाने वालों पर आज आनंदपुर साहिब की पुलिस द्वारा सख्ती दिखाते हुए उनकी रेहडियों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। सिटी इंचार्ज एएसआइ सर्बजीत ¨सह कुलगरां ने बताया कि इस रास्ते पर यातायात में रुकावट डालते इन रेहड़ी-फड़ी वालों को उन्होंने कई बार इस रास्ते से रेहड़ियां-फड़ियां हटाने की चेतावनी दे चुके हैं। लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं सरकी। जिसके कारण आज उन्होंने इनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि इस प्रकार रास्ते में को रेहड़ी आदि लगाएगा तो उसके खिलाफ भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके एएसआइ सतवंत ¨सह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी