कल नगर कीर्तन का स्वागत करेंगी जत्थेबंदियां

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन के रूपनगर पहुंचने पर शहर की धार्मिक सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं श्रद्धा से स्वागत करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:52 PM (IST)
कल नगर कीर्तन का स्वागत करेंगी जत्थेबंदियां
कल नगर कीर्तन का स्वागत करेंगी जत्थेबंदियां

जागरण संवाददाता, रूपनगर: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन के रूपनगर पहुंचने पर शहर की धार्मिक सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं श्रद्धा से स्वागत करेंगी। इसके प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए शहर की धार्मिक जत्थेबंदियों की बैठक बेला रोड स्थित सेठी मार्बल में हाउस में हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने की। बैठक दौरान डा. चीमा ने बताया कि नगर कीर्तन नौवें बादशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री गुरु के महल अमृतसर से शुरू होकर चांदनी चौंक दिल्ली से होता हुआ आज गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली में पहुंचेगा। इसके बाद कल कुराली से होता हुआ शाम को छह बजे रूपनगर पहुंचेगा। इस दौरान शहर की सभी धार्मिक जत्थेबंदियां नगर कीर्तन का स्वागत करेंगी। संगत के लिए गुरु का लंगर, मिठाई व पकौड़ों के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके उपरांत नगर कीर्तन कालेज रोड से रेलवे स्टेशन होता हुआ रात को नौ बजे गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब पहुंचेगा और सोमवार को सुबह नौ बजे आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा। इस मौके पर नगर कौंसिल रूपनगर के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह मक्कड़, बुजुर्ग अकाली नेता हरगुरदेव सिंह कोहली, पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सैनी, पूर्व पार्षद चौधरी वेद प्रकाश, जसपाल सिंह सेठी, राजीव वर्मा बैले वाले, अमरप्रीत सिंह नन्ना, नामधारी संगत द्वारा राज्य भुपिदर सिंह, मनिदरपाल सिंह साहनी, पूर्व पार्षद हरविदर सिंह हवेली, यूथ अकाली दल शहरी प्रधान करनवीर सिंह गिन्नी जोली, लहरी शाह मंदिर कमेटी के प्रधान एडवोकेट सूरज प्रकाश कौंसिल व हरिकृष्ण संकीर्तन मंडल से मूल राज शर्मा भी मौजूद थे। इनके अलावा गोपाल गोशाला से बलदेव राज अरोड़ा, चितरंजन बांसल, सनातन धर्म सभा के प्रधान मदन मोहन कपिला, शिव मंडल जागीर नगर से रामेश्वर शर्मा, भगवती जागरण कमेटी पावर कालोनी से राम देव रत्न, शौरी लाल, अभिषेक ठाकुर, युवा ब्राह्मण सभा से रवि राजेश शर्मा, माता गुजरी वेलफेयर सोसायटी के नंबरदार जसवंत सिंह भी बैठक में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी