धर्म मार्ग पर चलने से होती है सुखों की प्राप्ति: आचार्य

नंगल लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा कार्यक्रम के छठे दिन आचार्य राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए सत्संग से जुड़ना जरूरी है क्योंकि सत्संग से ज्ञान हासिल करके किए जाने वाले सत्कर्म ही हमारी रक्षा करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 06:24 AM (IST)
धर्म मार्ग पर चलने से होती है सुखों की प्राप्ति:  आचार्य
धर्म मार्ग पर चलने से होती है सुखों की प्राप्ति: आचार्य

जागरण संवाददाता, नंगल

लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा कार्यक्रम के छठे दिन आचार्य राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए सत्संग से जुड़ना जरूरी है, क्योंकि सत्संग से ज्ञान हासिल करके किए जाने वाले सत्कर्म ही हमारी रक्षा करते हैं। धर्म मार्ग पर चलने से पुण्य की पूंजी बढ़ती है। बिना पुण्य कमाए जीवन में सुखों की प्राप्ति मुश्किल है। निर्मल व पवित्र मन से भक्ति करके ही प्रभु की कृपा प्राप्त की जा सकती है। जीवन में हमेशा धर्म मार्ग का रास्ता अपनाएं। भावनाओं को शुद्ध रखने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी भावनाओं को अपना कर ही जीवन को संस्कारवान बनाया जा सकता है।

दोबेटा गाव के अमरेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे हवन शुरू किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे पूर्णाहुति डालकर दोपहर एक बजे लंगर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में राम दास गौतम, तरसेम गौतम, दर्शन राम, स्वर्ण सिंह, नरेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह, राम दत्ता, योग राज राणा, अश्वनी गौतम, करनैल सिंह, अशोक शर्मा, लाला कमल देव, कटोच कुमार, नरेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी