महिलाओं का कर्ज माफ करें बैंक व महिलाएं:भगवंत

निजी फाइनेंस कंपनियों व बैंक के कर्ज में फंसी महिलाओं को कर्ज मुक्त करवाने को अंदोलन तेज किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:07 AM (IST)
महिलाओं का कर्ज माफ करें बैंक व महिलाएं:भगवंत
महिलाओं का कर्ज माफ करें बैंक व महिलाएं:भगवंत

संसू,मानसा: निजी फाइनेंस कंपनियों व बैंक के कर्ज में फंसी महिलाओं को कर्ज मुक्त करवाने के लिए प्रदेश में अंदोलन तेज किया जाएगा। उक्त शब्द गांव भुपाल कलां, खियाला कलां के अलावा शहर के विभिन्न वार्ड में महिला कर्ज मुक्ति अंदोलन चेतना मुहिम के तहत की गई रैलियों को संबोधित करते मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रदेश प्रधान कामरेड भगवंत समाओं ने कहे। उन्होंने कहा कि इस समय अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं कर्ज के जाल में फंसी हुई हैं ओर कर्ज वसूली के लिए निजी कंपनियों व बैंक उन्हें परेशान कर रहे हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन से दलित वर्ग आíथक तौर पर टूट चुका है, लेकिन सरकार ने गरीब वर्ग के लिए कोई आíथक पैकेज या राशन का प्रबंध नहीं किया है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह अमीर घरानों का कर्ज माफ किया है, उसी तरह सरकारें अनुसूचित जाति की महिलाओं का कर्ज माफ कर उनको राहत दे। उन्होंने कहा कि जब तक उनका कर्ज माफ नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके आइसा नेता प्रदीप गुरु,मजदूर मुक्ति मोर्चा के भोला सिंह झब्बर, गुरसेवक सिंह, बल्ला सिंह, रोही खान, हरदेव सिंह, हाकम सिंह, दर्शन सिंह, कृष्णा कौर, विदर अलख, कशमीर सिंह,जरनैल सिंह मानसा के अलावा अन्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी