खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर करवाया लेक्चर

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस को समर्पित ऑनलाइन शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती विषय पर लेक्चर करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 06:05 PM (IST)
खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर करवाया लेक्चर
खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर करवाया लेक्चर

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस को समर्पित ऑनलाइन शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती विषय पर लेक्चर करवाया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर करवाए लेक्चर में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि कोविड के समय शारीरिक तंदुरुस्ती बहुत जरूरी है। विद्यार्थी तनाव का सामना भी कर रहे हैं, जिसके चलते वह घर रह कर भी शरीरिक कसरत, योगा, मेडीटेशन कर सकते हैं। जिससे वह तंदुरुस्त होंगे वहीं तनाव मुक्त भी होंगे। इस के साथ ही उन्होंने बताया कि हमें सही डाइट भी लेनी चाहिए। तो शारीरिक कमजोरी या बीमारियां दूर हो सकें। इस मौके समूह स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी