महिला को मरने के लिए मजबूर करने पर एक नामजद

पुलिस ने गांव मिडवां के एक युवक के खिलाफ महिला को आत्महत्या लिए मजबूर करने पर नामजद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:11 AM (IST)
महिला को मरने के लिए मजबूर करने पर एक नामजद
महिला को मरने के लिए मजबूर करने पर एक नामजद

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: आनंदपुर साहिब पुलिस ने गांव मिडवां अप्पर के एक युवक के खिलाफ महिला को आत्महत्या लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद किया है। आरोपित की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। आरोपित करनवीर सिंह उर्फ कानू निवासी मिडवां अप्पर थाना आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के खिलाफ कुमार विक्रम के बयान पर एफआइआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता कुमार विक्रम ने कहा कि उसकी बेटी नीतिका को आरोपित तंग परेशान करता था। इस कारण नीतिका ने कुछ समय पहले जहरीली दवाई पी ली थी और उसकी मौत हो गई थी। इसी गम में उसकी घरवाली कुसम लता ने भी बीेते दिनों नहर में छलांग लगा दी थी, जिसका शव भी नई नहर निकट गुरुद्वारा मिठासर साहिब गांव बड्ढल पुली के पास बरामद हुआ। उसने कहा है कि उसकी घरवाली के सिरहाने के नीचे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार करनवीर सिंह उर्फ कानू है।

chat bot
आपका साथी