श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने पर लगाया नीम का पौधा

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर समाज सेवकों की ओर से पौधारोपण अभियान जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 05:44 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने पर लगाया नीम का पौधा
श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने पर लगाया नीम का पौधा

जागरण संवाददाता, नंगल : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर समाज सेवकों की ओर से पौधारोपण अभियान जारी है। इस कड़ी में समाज सेवक विनोद पराशर की देखरेख में रमेश सहोता, दिलप्रीत हैप्पी व कृष ने मैदा माजरा गांव में नीम का पौधा रोपित किया। विनोद पराशर ने बताया कि नीम का पौधा मानव शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। नीम की दातुन करने से दांत मजबूत व स्वस्थ रहते हैं। नीम का औषधीय प्रयोग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

गांव के श्री गुरु रविदास मंदिर के प्रांगण में किए पौधारोपण में अंजु बाला, सुनीता देवी, दिलप्रीत, हैप्पी ने भी सहयोग देते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान बरकरार रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि औषधीय गुण वाला पौधा आंवला, नीम आदि पौधे आने वाले दिनों में भी रोपित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी