31 को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

कीरतपुर साहिब महर्षि वाल्मीकि सभा गांव जिओवाल भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व 31 अक्टूबर को मनाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:43 AM (IST)
31 को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
31 को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: महर्षि वाल्मीकि सभा गांव जिओवाल भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व 31 अक्टूबर को मनाएगी। सभा के अध्यक्ष द्वारका दास ने बताया कि 31 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर में श्री रामायण जी के पाठ के भोग के उपरांत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इसके उपरांत भजन मंडलियां संकीर्तन करेंगे। इस बार कोविड 19 के कारण सुरक्षा नियमों को अपनाते हुए शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। इस मौके पर मनजीत सिंह कोषाध्यक्ष, शिव कुमार, रमेश कुमार, संजीव कुमार, रामलोक, बलबीर सिंह, रामपाल व सतीश कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी