कंग से खफा टकसाली कांग्रेसी कैप्टन अमरिदर सिंह से मिले

ाहर के टकसाली कांग्रेसी नेताओं एवं वर्करों एवं पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह के बीच संबंधों में खटास के चलते इनके बीच तनातनी का दौर घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 05:30 PM (IST)
कंग से खफा टकसाली कांग्रेसी कैप्टन अमरिदर सिंह से मिले
कंग से खफा टकसाली कांग्रेसी कैप्टन अमरिदर सिंह से मिले

संवाद सहयोगी ,कुराली 

शहर के टकसाली कांग्रेसी नेताओं एवं वर्करों एवं पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह के बीच संबंधों में खटास के चलते इनके बीच तनातनी का दौर घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है। कंग से खफा टकसाली कांग्रेसी नेताओं के धड़े ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह सिंह से उनके आवास पर मीटिग की।  मीटिग के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया ,पूर्व कौंसिल अध्यक्ष जसविदर सिंह गोल्डी , पार्षद बहादुर सिंह,प्रदीप रुड़ा ,डॉ अश्वनी शर्मा ,चरणजीत सिंह भट्टी , परमजीत कौर आदि ने कैप्टन के साथ कांग्रेसी उम्मीदवार मनीष तिवारी के चुनावी प्रचार को लेकर नीतियों को लेकर गहन विचार विमर्श किया। इस दौरान टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जगमोहन सिंह कंग पुराने कांग्रेसी वर्करों को नजरअंदाज कर उनके साथ भी सियासी खेल खेलते आ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने कंग के साथ तिवारी का प्रचार प्लेटफॉर्म शेयर करने की बजाय अपने लेवल पर दिन रात एक कर तिवारी का प्रचार कोने कोने तक पहुंचा रहे हैं।  इस दौरान कैप्टन अमरिदर सिंह ने टकसाली नेताओं को आपसी मतभेद को भुला तिवारी के समर्थन में एकजुट हो कर यत्नशील होने की अपील करते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होगा और जो भी आपसी मतभेद हैं, उन्हें चुनावों के बाद सॉल्व कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके के विकास को लेकर कोई कमी नहीं आने देने का आश्वासन भी दिया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी