1120 लोगों ने आंखों और स्वास्थ्य की जांच करवाई

आयुर्वैदिक वैद जरनैल सिंह द्वारा भी 190 मरीजों की जांच की और उनको दवाइयां मुफ्त दीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 09:24 PM (IST)
1120 लोगों ने आंखों और स्वास्थ्य की जांच करवाई
1120 लोगों ने आंखों और स्वास्थ्य की जांच करवाई

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : आम आदमी पार्टी हलका श्री चमकौर साहिब की ओर से शुभ करमन हेल्थ केयर सोसायटी मोरिडा, बेला और प्रेस क्लब चमकौर साहिब के सहयोग से आंखों और स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कैंप में 1120 लोगों की जांच आंखों के माहिर डॉ. चरनजीत सिंह और डॉ. सीनियर मेडीकल अफसर हरजीत कौर सेक्टर 38 चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आई टीम द्वारा की गई। इस कैंप का उद्घाटन गुरूद्वारा कत्लगढ़ साहिब के मेनेजर भाई महिदर सिंह चौहान ने किया। आयुर्वैदिक वैद जरनैल सिंह द्वारा भी 190 मरीजों की जांच की और उनको दवाइयां मुफ्त दीं। कैंप को सफल बनाने के लिए गुरूद्वारा साहिब के प्रंबधकों, आप के जिला प्रधान हरदयाल सिंह बैंस, सिकंदर सिंह सहोड़ी मोरिडा, जतिदर सिंह बेला प्रधान चमकौर साहिब, प्रधान रूपनगर चमन लाला, गुरचरन सिंह मानेमाजरा, राजिदर सिंह चक्कलां, एनपी राणआ, प्रशतोम सिंह माहल, प्रेस क्लब के प्रधान राम लाल लक्खा, परमिदर सिंह भंगू, सुखविदर सिंह मोरिडा, कैप्टन प्रहलाद सिंह, पाल सिंह गोसलां, बलविदर सिंह चतामला, कुलदीप सिंह खेड़ी आदि द्वारा कैंप को सफल बनाने के लिए पूरा योगदान डाला।

chat bot
आपका साथी