धरती पुत्रों का आज पंजाब बंद

रूपनगर धरती पुत्रों की फसल की खरीदो फरोख्त को लेकर केंद्र सरकार के बनाए खेती विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को जिले में पूर्ण बंद रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM (IST)
धरती पुत्रों का आज पंजाब बंद
धरती पुत्रों का आज पंजाब बंद

जागरण संवाददाता, रूपनगर: धरती पुत्रों की फसल की खरीदो फरोख्त को लेकर केंद्र सरकार के बनाए खेती विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को जिले में पूर्ण बंद रहेगा। किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, लक्खोवाल और एकता के नुमाइंदों ने जिले में बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की है। ये संगठन रूपनगर में रेल सहित यातायात रोकने के कार्यक्रम जिलेभर में करेंगे। उनको समर्थन देने वाले मुलाजिम और सियासी दल भी इसमें भाग लेंगे। जिले के शहर और कस्बों में बने व्यापार मंडलों ने किसान संगठनों के संघर्ष को हिमायत देने का ऐलान किया है। यूथ कांग्रेस पंजाब ने भी किसान संगठनों के हर संघर्ष में शिरकत करने की बात कही है। व्यापार मंडल के प्रधान परविदरपाल सिंह बिटा ने व्यापारियों को बंद को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी तरफ नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह माक्कड़ ने खुद को व्यापार मंडल का प्रधान बताते हुए शहर में मुनादी करवाई है कि किसान भाईयों के संघर्ष में व्यापारी डटकर खड़े हों और अपना कारोबार एक दिन बंद रखें। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान एवं हलका इंचार्ज बरिदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि 25 सितंबर के किसानों के पंजाब बंद के आह्वान पर वह किसानों के साथ धरनों में हिस्सा लेंगे। पंजाब रोडवेज ने वापस बुलाई बसें पंजाब रोडवेज समेत प्राइवेट बसों ने कोरोना संकट के बीच 40 से 50 फीसद बसें जो चलाई हुई थी, वह आज बंद के मद्देनजर वापस बुला ली हैं। इमरजेंसी सेवाएं व दूध की दुकानें खुलेंगी। किसानों के बंद के दौरान जिले के बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं पंजाब रोडवेज समेत प्राइवेट बसों का भी चक्का जाम रहेगा। केवल इमरजेंसी सेवाएं मेडिकल स्टोर, अस्पताल और दूध आदि की दुकानें खुलेंगी। कोरोना संकट के बीच पंजाब रोडवेज समेत प्राइवेट बस सर्विस की चलाई जा रही 50 फीसद बसें भी शुक्रवार को बंद रहेंगी। यहां भी पूरी तरह रहेगा जाम भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरमेल सिंह ने कहा कि रूपनगर समेत आनंदपुर साहिब, नूरपुरबेदी, कीरतपुर साहिब, घनौली और कुराली में धरना देकर ट्रैफिक जाम किया जाएगा। यह कहां पर किया जाएगा, मौके पर ही इस पर प्लानिंग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी