किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित

रूपनगर के साथ लगते गांव संधुआं में कृषि विज्ञान केंद्र ने मुख्य कृषि अफसर डा. अवतार सिंह के नेतृत्व में आत्मा योजना के तहत किसानों के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 05:40 PM (IST)
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर के साथ लगते गांव संधुआं में कृषि विज्ञान केंद्र ने मुख्य कृषि अफसर डा. अवतार सिंह के नेतृत्व में आत्मा योजना के तहत किसानों के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाया।

इस मौके पर कृषि विकास अफसर दविदर सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई करने के बारे जहां प्रेरित किया वहीं पराली की संभाल के बारे जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी हालत में पराली को आग न लगाएं। उन्होंने समझाया कि पराली को आग लगाने से जहां स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है वहीं जमीन की उपजाऊ क्षमता भी प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर ज्योलाजिस्ट जसपाल सिंह ने किसानों को पानी को बचाने के लिए कम समय में तैयार होने वाली फसलों के बीजों के बारे जानकारी दी। कृषि विस्तार अफसर मनपाल सिंह ने विभिन्न फसलों की बिजाई संबंधी आधुनिक तकनीकों के बारे विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जबकि कृषि अफसर अरूण कुमार ने भी किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि संबंधी टिप्स दिए।

chat bot
आपका साथी