पांच को चंडीगढ़ में करेंगे भूख हड़ताल

सेवा मुक्त फेडरेशन पंजाब की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय प्रमुख करनैल सिंह लखमीपुर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 10:42 PM (IST)
पांच को चंडीगढ़ में करेंगे भूख हड़ताल
पांच को चंडीगढ़ में करेंगे भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, रूपनगर

रूपनगर के महाराजा रणजीत सिंह बाग में ऑल इंडिया प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) सेवा मुक्त फेडरेशन पंजाब की राज्य स्तरीय बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रमुख करनैल सिंह लखमीपुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सेवामुक्त पीएफ वर्करों को पेंशन संबंधी पेश आ रही समस्याओं पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव टेहल सिंह सहित प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज रैलमाजरा ने कहा कि संगठन ने गत 10 अक्टूबर को दिल्ली में ईपीएफ के मुख्य दफ्तर समक्ष धरना दिया था। वहां उच्च अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि संगठन की मांगों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब शुक्रवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि मांगें मनवाने के लिए पांच फरवरी 2020 से ईपीएफ के मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ समक्ष क्रमवार भूखहड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएफ दफ्तर चंडीगढ़ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बढ़ी हुई पेंशन व एरियर तक देना बंद कर दिया है, जिसके चलते सभी में रोष है। बैठक में सरकार से मांग की गई है कि सेवामुक्त पीएफ वर्करों को केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर डीए का लाभ दिया जाए। इसके अलावा बस व रेल यात्रा के आधे किराए में छूट दी जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह सहित गुरदेव सिंह बहरामपुर जिमींदारा, रणजीत सिंह आनंदपुर साहिब, गुरचरण सिंह चंदपुर, तरलोचन सिंह, दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, गुरमीत सिंह, आत्मा राम, मंगत सिंह व धन्ना सिंह आदि भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी