पांच एमएम बारिश ने बढ़ाइ्र ठंड, लोगों का कामकाज प्रभावित

रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।वीरवार रात से हुई बारिश की वजह से 5 एमएम बारिश ने ठंड बढ़ा रही है। शुक्रवार को भी लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और बारिश के साथ आसमान में काली घटाएं छाई रही। बारिश के कारण शुक्रवार को क्षेत्र में न्यूनतम तापमान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 05:35 PM (IST)
पांच एमएम बारिश ने बढ़ाइ्र ठंड, लोगों का कामकाज प्रभावित
पांच एमएम बारिश ने बढ़ाइ्र ठंड, लोगों का कामकाज प्रभावित

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार रात से शुरू हुई बारिश की वजह से 5 एमएम बारिश ने ठंड बढ़ा रही है। शुक्रवार को भी लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और बारिश के साथ आसमान में काली घटाएं छाई रही। बारिश के कारण क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण बाजारों में रौनक न के बराबर ही देखी गई। सड़कों पर दोपहिया वाहनों की तुलना में चार पहिया वाहनों की संख्या अधिक देखने को मिली। गौरतलब है कि मंगलवार को दिनभर खिली धूप के बाद बुधवार अचानक क्षेत्र में बादल छा गए। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण दिन भर धूप नहीं खिली और रात्रि के समय हल्की बारिश हुई। यह बारिश पूरी रात रूक-रूककर जारी रही जिससे क्षेत्र में तापमान कम हो गया। बारिश के कारण वीरवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। गिरते तापमान के बीच सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानों में दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन में मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को फिर आसमान में बादलों की मौजूदगी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी