नमक समेत डिटाल और हैंड लिक्वड मार्केट से होने लगे गायब

रूपनगर में करियाना स्टोरों पर कई अहम खाद्य सामग्रियां समाप्त होने को आ गई हैं। सबसे अहम नमक तो नाममात्र ही बचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM (IST)
नमक समेत डिटाल और हैंड लिक्वड मार्केट से होने लगे गायब
नमक समेत डिटाल और हैंड लिक्वड मार्केट से होने लगे गायब

जागरण संवाददाता, रूपनगर : रूपनगर में करियाना स्टोरों पर कई अहम खाद्य सामग्रियां समाप्त होने को आ गई हैं। सबसे अहम नमक तो नाममात्र ही बचा है। रूपनगर के करियाना यूनियन के महासचिव राजेश्वर जैन राजू ने बताया कि थोक विक्रेता पुलिस की सख्ती के चलते स्टाक नहीं मंगवा रहे हैं। क‌र्फ्यू में पुलिस की सख्ती भी जरूरी है लेकिन असेंशियल सर्विस में आने वाले जरूरी खाद्य पदार्थों पर सख्ती जायज नहीं है।

आटा का पूरा स्टाक

रूपनगर के करियाना स्टोरों पर ब्रेंडेड नमक, सरसों का तेल, डिटोल, सेवलान, क्लिवड हेंडवॉश, मैगी मार्केट में गायब होने लगी हैं। कई करियाना स्टोरों पर ये चीजें है ही नहीं। हां, आटा स्टोरों पर उपलब्ध है। क‌र्फ्यू में 280-290 तक बिक्री होने वाला आटा अब 260 बिक्री होने लगा है।

बाक्स

प्रशासन का सहयोग जरूरी: अशोक वाही

थोक व्यापारी अशोक वाही ने कहा कि थोक व्यापारी काम करने से पीछे नहीं हट रहे। लेकिन क‌र्फ्यू में काम करने के लिए उनको और उनकी लेबर को भी पास चाहिए। शहरवासियों के लिए वो हाजिर हैं। पर प्रशासन का सहयोग बहुत जरूरी है। सभी के सहयोग से इस क‌र्फ्यू की घड़ी से निपटा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी