नहर से मिला अज्ञात शव

हाइडल चेनल नहर पर बने नक्कियां पन बिजली घर के फाटकों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 10:41 PM (IST)
नहर से मिला अज्ञात शव
नहर से मिला अज्ञात शव

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब पुलिस ने शनिवार देर शाम आनंदपुर साहब हाइडल चेनल नहर पर बने नक्कियां पन बिजली घर के फाटकों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। एएसआइ केवल कृष्ण ने बताया कि उन्हें नक्कियां पन बिजली घर की मशीन और गेट नंबर चार के साथ किसी व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है। रंग साफ, शरीर पतला है और

काले रंग की पैंट और काली सफेद चेकदार कमीज पहनी हुई है। शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक भाई जैता जी सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब के शवगृह में रखवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी