युवक का कत्ल कर हाथ पैर बांध नहर में फेंका शव

आनंदपुर साहिब पुलिस को आज नजदीकी गंगूवाल पावर हाऊस वाली नहर से एक नौजवान का शव मिला है जिसके हाथ पैर किसी कपड़े के साथ बंधे हुए थे। मृतक के गले पर भी निशान पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 11:47 PM (IST)
युवक का कत्ल कर हाथ पैर बांध नहर में फेंका शव
युवक का कत्ल कर हाथ पैर बांध नहर में फेंका शव

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब पुलिस को आज नजदीकी गंगूवाल पावर हाऊस वाली नहर से एक नौजवान का शव मिला है, जिसके हाथ पैर किसी कपड़े के साथ बंधे हुए थे। मृतक के गले पर भी निशान पाए गए हैं। युवक की पहचान ऊना के गुरु सर मोहल्ला मेन बाजार का रहने वाले विनोद कुमार के रूप में हुई है, जोकि आनंदपुर में भाई के साथ उसके ढाबे पर काम करता था। 24 जुलाई को किसी के घर भनुपली में आया था। पुलिस जांच कर रही है कि वो 24 जुलाई को जिसके पास आया था, वो कौन है, उसके पास कितने दिन रहा। जांच अधिकारी सब इंसपेक्टर गगनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि जब उक्त शव को नहर से बाहर निकलवाया तो कपड़े के साथ उसके हाथ पैर बंधे हुए थे, जिससे शक है कि किसी ने उक्त नौजवान का कत्ल करके शव के हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया होगा। उन्होंने कहा कि उक्त मृतक नौजवान की उम्र तकरीबन 31 साल, कद 5 फीट 6 इंच है। उसने नीले रंग की जीन और टी शर्ट पहनी हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए भाई जैता जी सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। एसएचओ आनंदपुर साहिब रूपिदर सिंह ने कहा कि अभी पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में एफआइआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी