हिसा की शिकार महिलाएं सखी वन स्टाप केंद्र में लें मदद

समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिसा की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता के साथ काम कर रहा है। यह दावा जिले की डीसी सोनाली गिरी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM (IST)
हिसा की शिकार महिलाएं सखी वन स्टाप केंद्र में लें मदद
हिसा की शिकार महिलाएं सखी वन स्टाप केंद्र में लें मदद

संवाद सहयोगी, रूपनगर: समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिसा की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता के साथ काम कर रहा है। यह दावा जिले की डीसी सोनाली गिरी ने किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग का इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्थापित सखी वन स्टाफ सेंटर हिसा की शिकार महिलाओं के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। सेंटर में काफी महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रही हैं। डीसी ने महिलाओं का मार्गदर्शन करते कहा कि सेंटर में घरेलू हिसा की शिकार महिलाओं के साथ तेजाबी हमले की शिकार, दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना व किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की शिकार महिलाएं मदद ले सकती हैं। यहां पर एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता के साथ डक्टरी सहायता, मानसिक व सामाजिक काउंसलिग के साथ साथ मुफ्त कानूनी सलाह उपलब्ध करवाई जाती है। पीड़ित महिला को इस सेंटर में जहां पांच दिनों का अस्थायी आसरा दिया जाता है, वहीं किसी भी आयु की लड़की तथा आठ वर्ष से कम आयु के लड़कों को भी इस सेंटर से लाभ उठाने की व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर शिकायत करने के लिए कोई भी पीड़ित महिला हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी संपर्क कर सकती है। गश्त के दौरान 1250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल पुलिस ने एसएसपी रूपनगर अखिल चौधरी व डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों के आदेशों से बढ़ाई चौकसी के तहत 1250 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि एएसआइ बलवीर सिंह, सोहन सिंह की टीम ने लाल टंकी पार्क के निकट की जा रही गश्त के दौरान इंदिरा नगर के रहने वाले रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से लोमोटिल की 1250 गोलिया बरामद हुई हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करआरोपित को अदालत में पेश करने के बाद मामले की जाच शुरू की है।

chat bot
आपका साथी