जिला कांग्रेस भवन में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

जिलाध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों ने पार्टी व जिला वासियों के हित में कई फैसले लिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 11:38 PM (IST)
जिला कांग्रेस भवन में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं
जिला कांग्रेस भवन में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, रूपनगर

जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों ने पार्टी व जिला वासियों के हित में कई फैसले लिए। जिलाध्यक्ष के अनुसार जिले के अंदर पार्टी को मजबूती देने के साथ साथ सरकार की नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना व आम लोगों की समस्याओं को उजागर करते हुए उनका समाधान करवाना जिला कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। ढिल्लों ने बताया कि फैसले के अनुसार जिले के अंतर्गत पड़ते तीन विधानसभा हलकों के लोगों की समस्याओं को अब से जिला कांग्रेस भवन में सुना जाया करेगा, जिसके बाद उन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रशासन के साथ साथ सरकार से संपर्क साधा जाएगा। वे खुद हर सोमवार व वीरवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक जिला कांग्रेस भवन में बैठ लोगों की समस्याएं सुना करेंगे। इसी प्रकार चमकौर साहिब विधानसभा हलके के ब्लॉक अध्यक्ष हर मंगलवार को, विधानसभा हल्का रूपनगर के ब्लॉक अध्यक्ष हर बुधवार को जबकि आनंदपुर साहिब विधानसभा हल्के के ब्लॉक अध्यक्ष हर शुक्रवार को जिला कांग्रेस भवन में बैठ लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान भी करवाया करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हर माह एक दिन एक कैबिनेट मंत्री को जिला कांग्रेस भवन में बुलाते हुए आम लोगों से रू-ब-रू किया जाएगा, ताकि उन्हें जिले भर की समस्याओं के बारे अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र करने के लिए वचनबद्ध है।

chat bot
आपका साथी