कन्या स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया

शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को समर्पित राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:31 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
कन्या स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया
कन्या स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिसिपल जगतार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को समर्पित राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया गया। संस्था ने विज्ञान विषय के अध्यापक गुरप्रीत सिंह हीरा ने बताया कि मिडल तक के छात्रों को घरेलू कामकाज, बगीची के लिए पानी का संयम से प्रयोग, हाई स्कूल स्तर के छात्रों को विभिन्न फसलों में पानी की खपत, सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए कार्बन पेड़ों के विषयों पर प्रोजेक्ट दिए गए। छात्राओं ने घर से पूरे उत्साह से भाग लिया। अंतिम दिन स्कूल प्रमुख ने छात्राओं को जल का संयम से प्रयोग के लिए जागरूक किया। मौके पर अध्यापक जीव विज्ञान सुधा, नवीत गोगना उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी