हाफिजाबाद व तिड़ककर्मा में पराली जलाने पर दो मामले दर्ज

पुलिस ने जिले में दो पराली जलाने के मामलों में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:16 AM (IST)
हाफिजाबाद व तिड़ककर्मा में पराली जलाने पर दो मामले दर्ज
हाफिजाबाद व तिड़ककर्मा में पराली जलाने पर दो मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, रूपनगर: रूपनगर पुलिस ने जिले में दो पराली जलाने के मामलों में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसानों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के पाबंदी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में धारा 188 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। जिले में अब तक 39 मामलों में किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। चमकौर साहिब पुलिस स्टेशन में बलजीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह वासी हाफिजाबाद थाना चमकौर साहिब के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपित के खिलाफ एएसआइ मनजीत सिंह की टीम ने रायपुर गांव में छह दिन पहले खेतों में पराली जलाने पर मामला दर्ज किया है। इसी तरह कीरतपुर साहिब पुलिस ने एएसआइ बलवीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात किसान के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एसएसआइ ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर मोबाइल नंबर 7009-906069 से सूचना दी गई कि गांव तिड़ककरमा के निकट धान की पराली को अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगाई है। इसके बाद मौके का जायजा लेकर फोटोग्राफी की।

chat bot
आपका साथी